साहिबगंज, मई 2 -- उधवा। झामुमो जिला स्तरीय बैठक उधवा पक्षी अभ्यारण्य परिसर में शनिवार को जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय हांसदा,राजमहल विधायक मो.ताजुद्दीन व बोरियो विधायक धनंजय सोरेन मौजूद थे। मौके पर झामुमो के युवा कमेटी,महिला कमेटी,अल्पसंख्यक कमेटी,एसटी-एससी कमेटी के जिला,प्रखंड व पंचायत कमेटी गठन को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने संगठन मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ं सांसद विजय हांसदा ने सभी विंग की पंचायत कमेटी गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में मुख्य रूप से एसआइआर पर चर्चा की गई। मौके पर जिला सचिव सुरेश टुडू,जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू, युवा मोर्चा के जिला संजय गोस्वामी,महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, अमरनाथ यादव, विधायक प्रतिनिधि मो. मारुफ , प्रोफेसर नजर...