गिरडीह, मार्च 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति ने माहे रमजान पर शनिवार शाम शहर के टाउन हॉल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें सूबे के नगर विकास व आवास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, इरशाद अहमद वारिस, अमीरउद्दीन अहमद, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, मुकेश केशरी, कृष्णमुरारी शर्मा, आजाद खान, शब्बन खान, सदाब अफताब, अनवर पलटन, अधिवक्ता सह पत्रकार परवेज आलम, साजिद महमूद सहित रोजेदार, जनप्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग शरीक हुए। सभी ने सामूहिक रुप से रोजा खोला। इससे पहले देश, राज्य और गिरिडीह जिला व शहर में अमन-चैन, आपसी भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। लोगों ने खजूर, फल और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोजा खोला। इफ्तार के दौरान लोगों ...