रांची, नवम्बर 17 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य गठन की रजत जयंती को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस समारोह को 'झामुमो महिमामंडन समारोह' बनाकर रख दिया गया। समारोह में झामुमो नेताओं का गुणगान किया जाता रहा और झामुमो का इतिहास बताया गया। झारखंड आंदोलन में आजसू की भूमिका को अनदेखा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कॉफी टेबल बुक में बिरसा मुंडा तथा अन्य शहीदों की बजाय सिर्फ शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन पर फोकस किया गया। ना तो झारखंड के शहीदों और आंदोलनकारियों का जिक्र हुआ और ना ही किसी मुख्यमंत्री का जिक्र किया गया। राजधानी की होर्डिंग में भी बिरसा मुंडा नहीं, हेमंत सोरेन छाए रहे। उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.