रांची, जनवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य द्वारा भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू पर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। यादव ने कहा कि भाजपा ने एक पिछड़ा वर्ग के मूलवासी किसान के बेटे को, जो चार दशक से अधिक समय से बूथ स्तर से संगठन की सेवा कर रहे हैं, झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा ही सामाजिक न्याय, संगठनात्मक लोकतंत्र और कार्यकर्ता सम्मान की सच्ची पक्षधर है। उन्होंने कहा कि झामुमो का इतिहास पिछड़ा, आदिवासी और किसान विरोधी नीतियों से भरा रहा है, इसलिए वह एक मेहनतकश, जमीनी और संघर्षशील नेता को बधाई देने के बजाय कटाक्ष और अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है। यह झामुमो की संकीर्ण सोच और राजनीतिक ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.