झामुमो कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
सराईकेला, सितम्बर 7 -- खरसावां। झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कुचाई स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री सोनू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुदिव्य कुमार सोनू के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को श्रद्धा पूर्वक याद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी और झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और जनसेवा के कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: मंत्री के निधन पर लातेहार में दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- दिवंगत मंत्री सुदिव्य के आकस्मिक निधन पर झामुमो न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.