पाकुड़, अप्रैल 28 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता सीताराम भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राजमहल सांसद विजय हांसदा मंगलवार को उनके पैतृक आवास पहुंचे। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उनके निधन को पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए सांसद विजय हांसदा ने कहा कि सीताराम भगत पार्टी के एक समर्पित, ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता थे। संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके आकस्मिक निधन से पूरा झामुमो परिवार मर्माहत है।​इससे पूर्व, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां के नेतृत्व में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उनके आवास पर एकत्रित हुए। यह भी पढ़ें- 'विधायक राज सिन्हा के सफल आंदोलन से झामुमो में घबराहट' कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से सीता...