दुमका, मार्च 9 -- दलाही,प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीघाघर में बंद चापानल को सोमवार को झामुमो कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने श्रमदान कर मरामती कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दिया है। झामुमो कार्यकर्ता भरत कुमार पाल,बरुण पाल, राजेश पाल, राजू पाल, शरत पाल आदि ने बताया कि जबा देवी के घर के सामने स्थित चापानल बीते दिनों बाद हो गया था जिससे 60 परिवार के लगभग सैकड़ों लोग के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था।हालांकि इसकी सूचना संबंधित जलसहिया को दिया गया था लेकिन कोई पहल नहीं किया गया ग्रामीणों के समक्ष उत्पन्न पेयजल संकट को देखते हुए भरत कुमार पाल के पहल पर छतिग्रस्त पाइप और चैन की मरामती करवाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...