दुमका, अगस्त 23 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत काठीकुंड प्रखंड के धावाडंगाल पंचायत के कुसुमघाटी गांव निवासी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता नथानिएल बास्की के निधन पर शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक कुमार सोरेन एवं सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन कुसुमघाटी स्थित उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की। विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि नथानिएल बास्की झामुमो के निष्ठावान, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता थे। वे पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोग...