लोहरदगा, मई 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा नगर भवन में सोमवार को जेएमएम के जिले में केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के अधिकारियों और सभी बूथ लेवल एजेंट की एक बैठक हुई। बैठक में जेएमएम केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी धिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इसके क्रियान्वयन के तरीके बताया। विनोद कुमार पांडेय के द्वारा संगठन को अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए सबों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।उक्त बैठक में अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय सदस्य सरिता भगत, अख्तर अंसारी, नवल सिंह, युवान्ति देवी, नीरु शांति भगत, राधा तिर्की, मोजम्मिल अहमद, अनिल उरांव, तिवारी मुकेश साहू, बुधिया उरांव, साकेत सिंह, विनोद यादव, अजय उरांव आदि मौजूद थे। यह भी पढ...