झामुमो कमिटी की ओर से शोक सभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
पाकुड़, सितम्बर 7 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सोमवार को झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड ने एक कुशल, संघर्षशील और समर्पित जननेता को खो दिया है। उच्च शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान और झारखंड के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो साकची कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.