गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह। धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल रहने के बावजूद भी प्रणव झा को मात्र 19 वोट प्राप्त होना और हार जाना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के मुख्य दल झामुमो और कांग्रेस को ईमानदारी से हार की जिम्मेवारी लेनी चाहिए। छोटे दलों पर आरोप लगाकर अपनी हार का ठीकरा फोड़ना कहीं से सही नहीं है। पूर्व विधायक यादव ने कहा कि जब 28-28 मत से दोनों उम्मीदवार की जीत होती तो उस हालत में झामुमो के उम्मीदवार को 30 से अधिक मत मिलना और तीन वोट रद्द होना संदेह पैदा करता है। यह भी पढ़ें- राजद व माले ने पैसे लेकर नथवानी को वोट किया : दुबे इसकी सभी दलों को जांच करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा बड़े दलों के उम्मीदवारों की हार होने के बाद छोटे दलों को बदनाम करके और उनकी साख को गिराने की साज...