गिरडीह, जुलाई 10 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव में बुधवार को स्व. धनेश्वर मंडल समाधि स्थल समिति और झामुमो प्रखंड कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड आंदोलनकारी स्व. धनेश्वर मंडल की 7वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद उपस्थित थे। कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक रुप से नृत्य करके और ढोल नगाड़े बजाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व. धनेश्वर मंडल की पत्नी रोहिणी देवी, बड़े पुत्र दिलीप मंडल, बड़ी पुत्रवधु संजू देवी, पुत्र राजेन्द्र मंडल, बहन अनिता देवी, दामाद नीरज कुमार ने धनेश्वर मंडल की प्रतिमा की पूजा दीप अगरबती जलाकर, पुष्प अर्पित करके और माल्यार्पण करके किया। पुनः म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.