गिरडीह, फरवरी 18 -- गावां, प्रतिनिधि। झामुमो अल्पसंख्यक के प्रखंड अध्यक्ष वहाब उद्दीन उर्फ वहाब खान ने झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के गावां प्रखंड अध्यक्ष एवं पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि लंबे समय वे सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से प्रखंड में कार्य करते रहे हैं। हम कई बार विधायक प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि भी बने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी के आग्रह पर चुनाव संचालन कार्यालय की व्यवस्था का संचालन किया। मुझे अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। बाद में मुझे पता चला कि धनवार विधानसभा का संगठन पूर्व विधायक के रहमोकरम पर आधारित है। यहां प्रखंड स्तर पर संगठन में प्रजातांत्रिक तरीका पूरी तरह गौण है। क्षेत्रीय न...