जामताड़ा, मई 3 -- कुंडहित, प्रतिनिधि। मजदूर दिवस के अवसर झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा वह किसान किसान महासभा द्वारा प्रखंड के बाघाशोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसान महासभा के जामताड़ा जिला सचिव दक्षिणेश्वर घोष ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर उपस्थित नेता और कार्यकर्ताओ ने 02 मिनट का मौन रख कर मजदूर दिवस के शहिदों को पुष्प अर्पित किया। मौके पर भाकपा माले का कुंडहित प्रखंड सचिव सह झामस के केंद्रीय कमेटी मेंबर सोमालाल मिधा ने कहा भारत का केंद्र सरकार मजदूरों के नाम पर लाए गए चार श्रम कोड को वापस करें। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कानून को पुन: बहाली करने की मांग की। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर जिले में हुए कई कार्यक्रम का आयोजन 125 दिन के बदले 200 दिन का काम व दैनिक मजदूरी Rs.600 लागू करें वह दुर्घटना बीमा 10 लाख लागू क...