रांची, फरवरी 12 -- बुंडू, संवाददाता। अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को बुंडू में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों और विधेयकों के विरोध में नारेबाजी की। मार्च में चार लेबर कोड को रद्द करने, वीबी जी रामजी को रद्द कर मनरेगा को पुनर्बहाल करने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025 और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि ये नीतियां मजदूर और किसान विरोधी हैं। विरोध मार्च में दिलीप मांझी, ठाकुरा मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, जोगेन मुंडा, दुलाल मुंडा, लखीन्द्र मुंडा, राजेश्वर महतो, मगन मुंडा, गौर सिंह मुंडा, विष्णु मुंडा, जयमनी देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.