झाबुआ में एक कुएं से निकले 3 बच्चों के शव, इलाके में मचा कोहराम; बलि की आशंका
झाबुआ, अक्टूबर 22 -- मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में एक कुएं से तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को एक-एक कर बाहर निकाला। इस दौरान बच्चों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में थे। इस दौरान ये खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और कोहराम मच गया। पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला झाबुआ जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर राणापुर विकासखंड के ग्राम चुई के पटेल फलिया का है। मंगलवार देर शाम यहां एक कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने की खबर सामने आई और देखते ही देखते पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के खरगोन में आया भूकंप, 5 किमी गहराई में केंद्र; कितनी रही तीव्रता?बलि की आशंका त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.