सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- भदैया, संवाददाता। विलुप्त होती जा रही पारंपरिक देहाती खेल परंपराओं को फिर से जीवंत करने के उद्देश्य से भदैया ब्लॉक के करोमी गांव में शुक्रवार को झाबर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अनोखे, रोमांचक और साहस से भरे देसी खेल को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से बुजुर्ग, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचें। करोमी गांव में आयोजित झाबर प्रतियोगिता में कुछमुछ और करोमी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कुछमुछ टीम ने करोमी टीम को कड़ी टक्कर देते हुए पटकनी दे दी। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। कुछमुछ टीम की ओर से आमिर, शिवम यादव, सत्यम यादव, राजेश पांडेय, सूर्यभान सहित दर्जनभर खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वहीं करोमी टीम में ग्राम प्रधान महताब आलम, उनके बड़े भाई फैज आलम, कैफ आलम (तीनों सगे भाई) के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.