बोकारो, अप्रैल 13 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी प्रखंड के शिव शक्ति यज्ञ समिति झाबरा की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 रुद्र महायज्ञ व श्री राम कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ हुई। इसके पूर्व विगत तीन अप्रैल से प्रतिदिन यज्ञ में आहुति देने, श्री राम कथा वाचिका अराधना देवी ने प्रतिदिन श्री राम कथा के माध्यम से भक्तिमय संगीत प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए प्रेरित किया। जय श्री राम, हर हर महादेव की जयकारा से वातावरण भक्तिमय हुआ। शिव शक्ति यज्ञ समिति झाबरा की ओर से आयोजित महायज्ञ में व्रतिगणों में जयदेव महथा, सीताराम महथा, मिहिर चन्द्र माहथा, लाल देव महथा, वीरेन महथा, तीरथ माहथा, तारक लाल महथा, सत्यनारायण महथा, अमर महथा, लक्ष्मण पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, गौतम पांडेय, अभिषेक पांडेय, सूरज पांडेय ने विधि विधान के साथ प्रतिदिन ...