रांची, मार्च 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों पर अलग-अलग मामलों में लगे आरोपों की गहन जांच के बाद कार्यवाही की है। झाप्रसे की तीन अधिकारियों पर कार्यवाही की गई है। इनमें शैलेश कुमार, राजीव कुमार मिश्रा और प्रभात कुमार शामिल हैं। वहीं, अन्य मामलों में दो अधिकारियों पर बड़ी राहत दी गई है। इन अधिकारियों में नीतु कुमारी और पवन कुमार मंडल शामिल हैं। इसे लेकर कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उप निदेशक शैलेश कुमार निलंबित, राजीव कुमार पर चलेगी विभागीय कार्यवाहीपंचायती राज निदेशालय के उप निदेशक शैलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार द्वारा यह कार्यवाही एसीबी द्वारा उनकी गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की गई है। शैलेश कुमार जब हज...