झापा में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
अररिया, जुलाई 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मंगलवार की रात करीब 10 बजे कोशी प्रदेश का झापा के कत्लामारा में 50 ग्राम 50 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक भारतीय नागरिक किशनगंज धनतोला निवासी मो फारुख को गिरफ्तार किया है ।कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि एक भारतीय नंबर बाइक बीआर 37 एबी 5859 को जब्त किया गया है । झापा पुलिस उक्त अभियुक्त को पुलिस कस्टडी में ले पूछताछ सहित आगे की कार्रवाई कर रही है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार मादक पदार्थ के कारोबार को रोकने के लिए नेपाल पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रखा है । यह भी पढ़ें- Ranchi News: पांच सौ रुपए प्रति पुड़िया के हिसाब से बेच रहा था ब्राउन शुगर, गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.