देवघर, जून 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में बुधवार सुबह एक युवती को विषैले सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों घरेलू स्तर पर उपचार का प्रयास किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सगदाहा निवासी शंकर दास की 25 वर्षीया पुत्री राखी कुमारी बुधवार सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच अपने घर की सफाई के लिए झाड़ू उठाने गई तभी झाड़ू में मौजूद विषैले सांप के बच्चे ने अंगुली में डंस लिया। सांप के काटते ही युवती दर्द से चीखने लगी। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से 7 वर्षीय बच्ची की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम आवाज सुनकर परिवारजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तत्काल घरेलू उपचार शुरू किया और स्थिति पर नजर रखी। हालांकि कुछ समय बाद य...