महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल कस्बे में रविवार को झाड़-फूंक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को चौकी ले जाकर पूछताछ की। बाद में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह अपने परिवार की समस्याओं के समाधान के लिए वर्ष 1998 से कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के एक सोखा के पास जाता रहा। पीड़ित का कहना है कि झाड़-फूंक और इलाज के नाम पर उससे वर्षों में करीब लाखों रुपये तक लिए गए। कुछ समय पहले सोखा की मौत हो गई, जिसके बाद उसके भतीजे ने भी उसी प्रकार से झाड़-फूंक के नाम पर परेशान करना शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.