रांची, जुलाई 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर खोरहाटोली में जमीन कारोबारी सह तांत्रिक रमेश ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में झाड़-फूंक में रमेश की हत्या की बात सामने आयी है। मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस का दावा है कि एक से दो दिन के भीतर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इधर, मृतक रमेश के पुत्र आकाश ठाकुर की ओर से मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके पिता 21 जुलाई को खोरहाटोली स्थित आवास में सोने के लिए चले गए थे। यह भी पढ़ें- रांची में मर्डर! तांत्रिक दोस्त को शराब पिलाकर प्लास से मार डाला 22 जुलाई की सुबह उनके किरायेदार गुड्डू ने फोन किया और बताया कि उनके...