वाराणसी, अप्रैल 7 -- कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद पुलिस ने सोमवार भदोही के झउवा पिलखिनी निवासी विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर क्राइम सेल की महिला एसआई दिव्या भदौरिया के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि राजस्थान प्रांत के भीलवाड़ा निवासी दामोदर प्रसाद ध्रुपद ने समन्वय प्रोटल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार युवक गूगल पर विज्ञापन के माध्यम से राधे कुमार के नाम से मिला था। गूगल पर युवक का नंबर था नंबर पर जब बात हुई तो बोला कि कोई भी समस्या आपको होगी तो पूजाकर के सारी समस्या का समाधान कर दूंगा। खुद को कामाख्या मंदिर का पुजारी बताया। पैसा फोन पे पर मांगा। एक बार 101 रुपये भेजा। दूसरी बार 900 रुपये दिया। उसके बाद युवक ने 5 हजार रुपये मांगा गया जब मना कर दिया तो युवक ने धमकी दी।

हिंद...