सिद्धार्थ, मार्च 30 -- पथरा बाजार। क्षेत्र के टेढ़िया बनगवा मार्ग पर नहर के बगल खाई में झाड़ से ढकी अज्ञात बाइक मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। रविवार की सुबह बनगवा गांव के एक किसान अपने खेत में कृर्षि का कार्य करने गया था। नहर की खाई में झाड़ के नीचे कुछ दबा हुआ दिखाई दिया। पास जाकर देखा एक बाइक दिखाई दी। इस दौरान वहां कई लोग इकट्ठा हो गए। सूचना किसी ने पथरा पुलिस दे दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बिना नम्बर की बाइक थी जो थाने पर ले आया गया है। लावारिस में सूचना दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...