रायबरेली, मार्च 20 -- बछरावां संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष से नाराज दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों ने झाड़ू, पंजा लेकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों का आरोप है कि अध्यक्ष के द्वारा उन्हें अपमानित किया गया है। नगर पंचायत बछरावां के पुराने कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह लगभग दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों ने पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। झाड़ू, पंजा लेकर आए इन सफाई कर्मियों का आरोप था कि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने एक सफाई कर्मी से चाय मंगाया था। जब वह चाय लेकर आया तो उसके साथ उन्होंने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। नाराज सफाई कर्मियों का प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चलता रहा। नाराज कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मामले के निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि अभ...