श्रावस्ती, फरवरी 17 -- इकौना। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा निवासी विनोद कुमार की पुत्री अंशु देवी (12) मंगलवार सुबह दरवाजे पर प्लास्टिक का तिरपाल बिछाई थी। जिस पर राई की फसल खेत से लाकर रखना था। इस दौरान वह दरवाजे पर झाड़ू लगाने लगी। प्लास्टिक तिरपाल के नीचे बैठे सांप ने उसे काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों की ओर से किशोरी को आनन फानन में सीएचसी इकौना के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.