कोडरमा, मई 19 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर परिषद की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुराना बस स्टैंड स्थित सूर्य होटल से वीर कुंवर सिंह चौक तक चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, नगर परिषद पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़क की सफाई की और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर और उपाध्यक्ष मनोहर राम ने किया। इस दौरान सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रणधीर वर्मा, सफाई निरीक्षक राजू राम समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जाम से निजात को शीघ्र चलेगा अतिक्रमण अभियान साथ ही वार्ड पार्षद संजय यादव, सोनू चंद्रवंशी, महेश यादव, नीरज कर्ण, उदय सिंह, राजेश...