झाड़ी से मंदबुद्धि युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज, मई 19 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने के भेड़िया गांव निवासी एक मंदबुद्धि युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मंगलवार को गांव स्थित एक ईंट भट्ठा के समीप झाड़ी से उसका शव बरामद किया गया। मृत युवक की पहचान गांव निवासी राजेश गोंड के पुत्र राहुल गोंड के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ी से बाहर निकलवाया और घटनास्थल की छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि राहुल अपने पिता की पहली पत्नी का इकलौता पुत्र था। जब वह पांच वर्ष का था, तभी उसकी मां की मौत हो गयी थी। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। राहुल शुरू से ही मंदबुद्धि था। उसके पिता विदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार राहुल सोमवार की सुबह घर से निकला था। इसके बाद मंगलवार को उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.