बलिया, फरवरी 11 -- सिकन्दरपुर। कस्बा के मोहल्ला मिल्की में एक झाड़ी में मौजूद करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने और पहचान के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। मोहल्ला के कुछ लोगों की नजर झाड़ी में मौजूद शव पर पड़ी तो खलबली मच गयी। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। कुछ लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस जगह पर शव था उसके पास ही काले रंग के प्लास्टिक में सिरिंज आदि पड़ा हुआ। पुलिस मामले की हर बिंदु से तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.