बगहा, अगस्त 4 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की बरवां सेमराघाट पंचायत के वार्ड-9 में सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क के किनारे मंगलवार दोपहर महिला का शव झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया। महिला के घर से घटनास्थल की दूरी 30-40 मीटर है। वह नन्हकी साह की पत्नी मायना देवी (35) थी। सोमवार सुबह से ही वह लापता थी। झाड़ी में जलजमाव की वजह से शव से दुर्गंध उठा रहा था। सूचना पर एसडीपीओ व थानाध्यक्ष समेत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ अजित कुमार ने बताया कि शव के कई हिस्से में जख्म के निशान मिले हैं। आशंका है कि हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया है। ...