सिद्धार्थ, मार्च 14 -- सिद्धार्थनगर। बांसी-बस्ती मार्ग पर काजी रूधौली के पास शुक्रवार देर शाम सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों को झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक लोग पहुंचे तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। कपड़े में लिपटा नवजात शिशु जमीन पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ ही देर में नवजात की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...