सीतामढ़ी, मई 8 -- सुप्पी। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गुरुवार के अहले सुबह थाना क्षेत्र के अख्ता गांव से पश्चिम बागमती नदी के किनारे झाड़ी में छिपाकर प्लास्टिक के बोरियों में रखी गई 1332 लीटर नेपाली शराब मिली। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में गुरुवार को अज्ञात शराब धंधेबाजों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर बरामद किए गये 1332 लीटर नेपाली सौंफी शराब को थाना में जब्त कर लिया गया। यह भी पढ़ें- नरपतगंज थाना में 2276 लीटर शराब की गई नष्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...