छपरा, अप्रैल 21 -- मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में घोघारी नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तस्करों द्वारा झाड़ियों में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। इसी क्रम में चरिहारा गांव स्थित घोघारी नदी के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए एक कार्टन में कुल 50 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार होने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- मुंगेर: गश्ती के दौरान 17 बोतल अंग्रेजी शराब एवं 24 कैन बीयर बरामद, धंधेबाज फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...