आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित दारूदा के पास सड़क किनारे झाड़ी में आग से झुलसे हुए अर्धनग्न वृद्ध महिला की शव को बरामद किया है। शव की पहचान चौका थाना क्षेत्र के दिनाई निवासी 70 वर्षीया भादु महतो के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी बजरंग महतो घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध महिला विक्षिप्त थी। शव मिलने का स्थान के अगल-बगल झाड़ी में आग लगा हुआ था। मृत वृद्ध महिला का शव एवं साड़ी भी जला हुआ था। प्रथम दृष्टया झाड़ी में आग लगने से महिला की झुलस कर मौत हो गई। पुलिस हर पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.