श्रावस्ती, मार्च 17 -- इकौना,संवाददाता। इकौना के गौतमनगर में बने महिला अस्पताल के आवास झाड़ झंखाड़ से पटे पड़े हैं। इससे आवासों में रहने वाले कर्मियों को परेशानी होती है। साफ सफाई न होने से विषैले जीव जंतु निकलते रहते हैं। इसी के करीब मुख्य मार्ग भी है। जिससे आने जाने वाले लोगों को भी जीव जंतुओं से खतरा बना रहता है। गौतमनगर में बने पुराने महिला अस्पताल आवास के आसपास झाड़ झंकाड़ लगे हैं। काफी अरसे से साफ सफाई न होने से आवास के चारो ओर बड़ी बड़ी झाड़ियां आवासों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। साफ सफाई न होने से भारी गंदगी बनी हुई है। नगर पंचायत इकौना के गौतम नगर के महिला अस्पताल आवासों में महिला अस्पताल के चिकित्सक, लिपिक एवं एएनएम निवास कर रहे हैं। आवास गेट पर आगे व पीछे इंटरलॉकिंग बनी हुई है। लेकिन आवास परिसर व रास्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.