फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद । सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे आमिलपुर और कंचनपुर के बीच झाड़ियों में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। गांव के लोगों ने मिलकर गुचिलिहाई के श्रीपाल और ब्रह्मानंद और लोगों के खेतों में खड़े गेहूं को जलने से बचा लिया। ग्रामीणों की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की मदद से आग को खेतों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- बचरी : ग्रामीणों और दमकल की तत्परता से जलने से बची गेहूं की फसल हालांकि, सूखी झाड़ियों और गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आग जैसी घटनाओं ...