वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। काशी रेलवे स्टेशन स्थित पॉवर हाउस के पीछे झाड़ियों में बुधवार रात लगभग 8 बजे आग लग गई। इससे पीछे लगा केबल जल गया। एहतियातन स्टेशन और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। राजकीय रेलवे पुलिस, फायर बिग्रेड, रेलवे सुरक्षा बल और आदमपुर पुलिस के जवानों ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। हालांकि स्टेशन पर वैकल्पिक साधनों से बिजली आपूर्ति हुई।काशी स्टेशन के पीछे पॉवर हाउस है। यहां से स्टेशन और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार रात लगभग 8 बजे पॉवर हाउस के पीछे झाड़ियों में आग लग गई। यह भी पढ़ें- बैढ़न सब स्टेशन में आग से आपूर्ति ठप मौके पर जीआरपी प्रभारी श्रीकांत यादव और आरपीएफ प्रभारी लालजी यादव जवानों के साथ पहुंचे और पानी फेंककर आग पर काबू पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.