फतेहपुर, फरवरी 18 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र में औगासी रोड स्थित दरौली मोड़ के पास बुधवार सुबह झाड़ियों में एक करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरौली गांव के कुछ ग्रामीण सुबह जंगल गए थे, तभी झाड़ियों के पास आवारा कुत्तों को आपस में लड़ते देखा। पास जाकर देखा तो एक वृद्ध का शव पड़ा था, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। शव के पास जहर की फटी पुड़िया, आधी भरी पानी की बोतल और एक-एक चप्पल अलग-अलग स्थान पर पड़ी मिली। कुत्तों द्वारा चेहरा और बांह का हिस्सा नोच लिया गया था। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर के जरिए मृतक की पहचान केशव सरण शुक्ल निवासी सिधाव, थाना ललौली के रुप में हुई। मृतक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.