फतेहपुर, फरवरी 15 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड़ के पास निचली गंगा नहर किनारे रविवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। नवजात करीब सात माह की बताई जा रही है। बच्ची के पेट में लगा कार्ड क्लाइम्प मिलने से मामला गंभीर हो गया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि प्रसव या एबॉर्शन के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया। इस अमानवीय घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि विजयीपुर व आसपास के कुछ निजी अस्पतालों और अवैध क्लीनिकों में गुपचुप तरीके से एबॉर्शन का खेल चलता है। आरोप हैं कि बाहर से आने वाली कुछ निजी नर्सें रात के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.