मुजफ्फरपुर, जून 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र के समीप से सड़क के किनारे मंगलवार सुबह झाड़ियों में पांच-छह माह का भ्रूण फेंका हुआ मिला। इसके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुत्ते भ्रूण को नोचते हुए घसीटकर सड़क पर ले आए। इसके बाद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी। लोगों ने कुत्तों को भगाकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई मौके पर पहुंची सरैया पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच के लिए सीएचसी भेजा। यहां डॉ. विधाता कुमार ने टीम के साथ भ्रूण की जांच की। डॉ. विधाता ने बताया कि यह भ्रूण पांच-छह माह से अधिक का होगा। उसे प्लेशेंटा सहित फेंका गया था। इसके बाद सरैया पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

अवैध नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर उठे सवाल सरैया गर्ल्स हाई स्कूल, गंडक आईबी ...