बहराइच, अप्रैल 16 -- तेजवापुर, संवाददाता। शहर के नानपारा बाईपास स्थित पुलिस सहायता केंद्र (त्रिमुहानी स्थल) बदहाली का शिकार हो गया है। कभी सुरक्षा का प्रतीक यह केन्द्र अब उपेक्षा के चलते खंडहर में तब्दील हो रहा है। इसके सामने घनी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे आसपास का क्षेत्र जंगल जैसा दिखाई देने लगा है। चौकी के दरवाजों पर लगे ताले जंग खा चुके हैं। लंबे समय से यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं हुई है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि मरी माता बाईपास से झिगंहा जाने वाले मार्ग पर दिन-रात बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में चौकी का बंद रहना सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। यह भी पढ़ें- 26-लगातार हो रही मौतों पर जस्टिस डायनामिक्स सोसाइटी का बड़ा खुलासा: राहगीरों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं...