झाड़ियों में जुआ-शराब, अपराधियों की पनाहगाह बना नेहरू पार्क
प्रयागराज, मई 19 -- शहर के सुलेमसराय इलाके में स्थित नेहरू पार्क इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। दिन ढलते ही पार्क के सूनसान और घनी झाड़ियों के बीच जुआरियों व शराबियों का जमावड़ा होने लगता है। शाम के बाद पार्क में जाने से लोग कतराने लगे हैं। महिलाओं और बच्चों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन दशक पहले विकसित किया गया नेहरू पार्क कभी मॉर्निंग वॉक, बच्चों के खेल और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता था। क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि पहले यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग टहलने और व्यायाम के लिए आते थे, लेकिन समय के साथ रखरखाव की कमी, टूटी लाइटें और बढ़ती झाड़ियों ने माहौल बिगाड़ दिया। अब पार्क का बड़ा हिस्सा सुनसान दिखाई देता है। अपराधियों की गतिविधियों को लेकर पहले भी पुलिस कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.