हरदोई, अप्रैल 16 -- बावन/हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन बस अड्डे के पास गुरुवार सुबह खेत किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात 20 वर्षीय युवती घायल अवस्था में पड़ी मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को उपचार के लिए बावन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान है। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है। अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज बावन वरुण शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।ग्रामीणों द्वारा रेप की आशंका के चलते हड़कंप मचा रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.