झाड़ियों की चपेट में 11 हजार वोल्ट लाइन और ट्रांसफार्मर, बार-बार फाल्ट से दर्जनों गांव अंधेरे में
कुशीनगर, जून 29 -- कुशीनगर, हिटी। तरया सुजान विद्युत उपकेंद्र से संचालित पिपराघाट फीडर की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन और ट्रांसफार्मरों पर फैली झाड़ियां विभागीय रखरखाव की स्थिति पर सवाल खड़े कर रहीं हैं। लाइन और ट्रांसफार्मरों के आसपास उगी घनी झाड़ियों के कारण आये दिन फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है।पिपराघाट फीडर से जुड़े पिपराघाट, परसा, रानीगंज, पिरोजहां, मिश्रौली, राजपुर, भावपुर, दुबौली सहित कई गांवों के अलावा बेदुपार और कोइंदी फीडर के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के उपभोक्ता लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा दुबौली समेत कई स्थानों पर स्थापित 11 हजार वोल्ट के ट्रांसफार्मर पूरी तरह झाड़ियों से घिरे हुए हैं। यह भी पढ़ें- 20 घंटे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.