गौरीगंज, अप्रैल 21 -- शुकुल बाजार। संवाददाता विकासखंड क्षेत्र के दर्जनों परिषदीय विद्यालयों में बने शौचालय झाड़ियों से घिर गए हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि नौनिहालों को शौचालय जाने के लिए घने झाड़-झंखाड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जो उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है।क्षेत्र के दरवानीपुर, अचली का पुरवा, रोशन लाल का पुरवा, नादी, उरेरमऊ, पारा सहित कई गांवों के विद्यालयों में शौचालय पूरी तरह उपेक्षित पड़े हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तैनात सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते नियमित सफाई नहीं हो रही है और झाड़ियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। गर्मी के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार सांप और बिच्छू निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.