झाड़ा, वीरगांव व बघवा पंचायत में लोग प्रभावित
सहरसा, जुलाई 17 -- महिषी, एक संवाददाता। कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से महिषी प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बाढ़ का असर तेज हो गया है। झाड़ा, वीरगांव और बघवा पंचायत के कई गांव चारों ओर से पानी से घिर गए हैं, जबकि कई संपर्क सड़कों पर पानी बहने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। झाड़ा पंचायत के झाड़ा, सोरवा, सिसौना और नवटोलिया जाने वाली मुख्य सड़क पर सोरवा के पास बाढ़ का पानी आर-पार बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलावन, पशुचारा और आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बघवा में सड़क डूबने से वीरगांव पंचायत के लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कनकई नदी का सिंघीमारी पंचायत में कटाव जारी किसानों ने बताया कि रोपे गए धान के बिचड़े पानी में सड़ गए हैं, जबकि कई खेतों में अधिक पानी भर जाने से रोपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.