झाड़फूंक के चक्कर में गई छह वर्षीय बच्चे की जान
बेगुसराय, मई 21 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 ररिऔना में गुरुवार को सर्पदंश के बाद झाड़फूंक के चक्कर में पड़ने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा मल्लिक के पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार गुरुवार को प्रियांशु घर के अंदर लगे चापाकल पर पानी पीने गया था। इसी दौरान उसके बाएं पैर में विषैले सर्प ने डस लिया। बच्चे ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए पास के भगवती स्थान ले गए। वहां झाड़फूंक के दौरान ही बच्चे की हालत लगातार बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर आनन-फानन में उसे नावकोठी पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.