बांदा, अगस्त 17 -- बांदा। झाड़ फूंक के चक्कर से में देर से इलाज मिलने पर किशोर की जान चली गई। मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के धरमपुर थाना क्षेत्र के गांव भखुरी निवासी जुग्गीलाल ने बताया कि 12 वर्षीय पुत्र शिव रात में अपने भाई-बहन के साथ जमीन पर सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे घर में निकले सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। रात में ही परिजन उसे पास के गांव पिपरा में झाड़फूंक कराने ले गए। वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: घर में सो रहे बच्चे को सांप ने डसा, हो गई मौत शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सांप डसने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...