छपरा, मार्च 9 -- मढ़ौरा में अंधविश्वास का शिकार बना अधेड़ मढ़ौरा,एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बाजिदभोरहां गांव में झाड़फूंक कराने आए एक अधेड़ व्यक्ति की अचानक खून की उल्टी होने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला एक बार फिर अंधविश्वास और झाड़फूंक जैसी कुप्रथाओं पर सवाल खड़ा कर रहा है। मृतक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी नंदलाल महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नंदलाल महतो अपनी पुत्री के घर बनियापुर में रह रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कथित रूप से जादू-टोना के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात से घबराकर परिजन उन्हें झाड़फूंक कराने के लिए मढ़ौरा के बाजिदभोरहां गांव लेकर आए थे। बताया जाता है कि झाड़फूंक के दौरान ही नंदलाल महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें खून की उल्टी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.